ओएनजीसी चौक पर सड़क हादसे में बड़ा खुलासाJPRI ने जारी की रिपोर्ट

 

देहरादून।11 नवंबर की देर रात को ओएनजीसी चौक पर इनोवा कार और कंटेनर की टक्कर में 06 युवाओं की हुई थी मौत।

सड़क हादसे का बंगलौर की कम्पनी JPRI कर रही थी जांच।

JPRI ने जारी की रिपोर्ट।

हादसे के दौरान इनोवा कार की स्पीड 150 किमी प्रतिघंटा और कंटेनर की रफ्तार 15 किमी प्रतिघंटा थी।

कार की अत्यधिक रफ्तार दुर्घटना का मुख्य कारण था।

कार सवार युवाओं ने बेल्ट नहीं पहनी हुई थी,जिससे टक्कर के प्रभाव को सहने की क्षमता कम हो गई थी।

कंटेनर में अंडरराइड प्रोटेक्शन डिवाइस और रिफ्लेक्टर जैसे उपकरण नहीं थे।

घटनास्थल पर गति सीमा संकेत और स्पीड ब्रेकर नहीं थे।

JPRI ने इस तरह के सड़क हादसों को रोकने के लिए रिपोर्ट में सड़क सुरक्षा सुधार के दिए सुझाव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *