Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

क्यूंजा घाटी के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की: आशा नौटियाल।

केंद्र व राज्य सरकार केदारनाथ धाम को विकसित करने के लिए अभूतपूर्व प्रयास कर रही है :आशा नौटियाल।

देहरादून।रुद्रप्रयाग, केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने धाम में जन संपर्क अभियान चलाकर वहां चल रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। इसके पश्चात उन्होंने क्यूंजा घाटी के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

शनिवार सुबह ८ बजे भाजपा आशा नौटियाल ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिशेख कर पूजा अर्चना की। उन्होंने देश व प्रदेश की सुख समृद्धि व विश्व शांति की कामना की। इस दौरान केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के साथ ही तीथ पुरोहित व धाम में यात्रा से जुड़े कारोबारियों ने उनका स्वागत किया। दर्शनों के बाद उन्होंने केदारपुरी में जन संपर्क कर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यो को उनके सम्मुख रखा।                   उन्होनें कहा कि केंद्र व राज्य सरकार केदारनाथ धाम को विकसित करने के लिए अभूतपूर्व प्रयास कर रही है। इसके बाद आशा नौटियाल ने क्यूंजा घाटी के जलई, सुरसाल, कंडारा, क्यूंजा, दोला कन्यास, कर्णसिल, अखोडी, भणज, मचकंडी, तेवड़ी, कौंथा, चंद्रनगर, किरझाणी, बाडव, कांदी, जाबरी, जैयकंडी व आंसों में जन संपर्क अभियान चलाया। मतदाताओं को संबोधित करते हुए भाजप प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्र में विभिन्न मोटरमार्ग, राजकीय संस्थाओं व विद्यालयों के विकास के लिए सवीकृति प्रदान की गई है। जिससे तेजी से क्षेत्र का विकास हो सके।                                                            रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। भाजपा के पक्ष में मतदान करने से विकास कार्यो को दोगुनी गति से रफ्तार मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, मंडल अध्यक्ष अनिल कोटियाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर भट्ट, लक्ष्मण सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीला रावत, अंजू नौटियाल, बूजमोहन सिंह नेगी, जयप्रकाश सेमवाल, चरण सिंह राणा, श्रीनंद जमलोकी, हरिहर सिंह रावत, प्रधान योगेंद्र नेगी, निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, आषीष नौटियाल, मंडल महामंत्री नंदन सिंह रावत, प्रधान अमित प्रदाली, हर्षवद्र्धन सती, रेखा रावत, हेमलता, छात्र नेता संतोष त्रिवेदी, प्रीति नेगी, प्रदीप त्रिवेदी, राकेश तिवारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *