कंपनी के खिलाफ सोनप्रयाग पुलिस में रिपोर्ट दर्ज।
लापरवाही बरतने के आरोप डीजीसीए के नियमों की उड़ाई धज्जियां।
देहरादून। बीते रोज केदारनाथ मैं एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई थी वही इसको लेकर कल सीएम ने आपात बैठक भी बुलाई थी और अब सोनप्रयाग में आर्यन हेलीकॉप्टर के दो प्रबंधकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वही यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी ने आवंटित स्लॉट से पहले ही उड़ान भरी थी। वही अब उत्तराखंड सरकार ने AAIB को जांच सौंपी है। वहीं अब DGCA को केदार घाटी में हेलीकॉप्टर गतिविधियों की निगरानी के भी निर्देश दिए हैं।


