Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

SSP ने उतरवायी हरियाणा के युवकों की खुमारी

 

सड़क पर गाड़ियों से टशन दिखाने वाले हरियाणा के युवक युवतियों के सर से दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत

सडक पर सरेआम रैश ड्राइविंग कर चलते वाहनो से अस्लाह का प्रदर्शन करने वाले 02 कार सवार 07 युवक व 02 युवतियों को थाना रायवाला पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।

युवकों द्वारा अपनी गाड़ियों से अन्य वाहनों द्वारा साइड मांगने पर डमी गन का प्रदर्शन कर किया जा रहा था 

घटना में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने किया सीज़

दोनों वाहन के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को कब्ज़े में लेकर निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभाग को की गई रिपोर्ट प्रेषित

देहरादून। हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर डोईवाला थाना क्षेत्र में हरियाणा की दो गाड़ियों द्वारा रैश ड्राइविंग करते हुए असल दिखाए जाने का एक वीडियो एसएसपी देहरादून को प्राप्त हुआ जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा रायवाला थाने को उक्त वाहनों व वाहनों में बैठे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में रायवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए छिद्दरवाला नेपाली फार्म तथा सप्तऋषि बार्डर पर उक्त वाहनो की सघन चैकिंग करते हुए जनपद हरिद्वार सीमा में उक्त दोनो कारो को रोककर उनमें सवार 07 पुरूष व 02 महिलाओ कुल को हिरासत पुलिस लिया गया । वाहनो की तलाशी लेने पर कार सवार व्यक्तियो के कब्जे से 03 डमी बन्दूक डबल बैरल बरामद हुए जिनमें से एक स्माल बैरल तथा दो लॉग बैरल की डमी बन्दूक है । अभियुक्तो द्वारा सडक सरेआम पर राह चलते व्यक्तियो के डमी बन्दूक दिखाकर आम जन में भय व्याप्त किया गया जिससे यातायात के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने के कारण धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया । घटना में प्रयुक्त दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज़ किया गया । साथ ही दोनों वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को कब्जे में लेकर उनके निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई ।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त-

1.जय वर्मा पुत्र राजेन्द्र कुमार वर्मा नि0 म0नं0 3064 /10 जवाहर कालोनी सैक्टर 22 थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 27 वर्ष
2.राहुल कुमार पुत्र तपन कुमार नि0 म0नं0 3171/13 सैक्टर 22 जवाहर कालोनी थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 27 वर्ष
3.मोनू पटेल पुत्र अनिल प्रसाद नि0 म0नं0 11269/39 संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मुजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 30 वर्ष
4.नवीन पुत्र ओमप्रकाश नि0 म0नं0 7166475 संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मुजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 26 वर्ष
5.अलकेश शर्मा पुत्र चन्द्रपाल शर्मा नि0 म0नं0 10086 गौची जीवननगर कालोनी सैक्टर – 23 थाना मजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 21 वर्ष
6.मनीष तिवारी पुत्र महेन्द्र तिवारी नि0 ग्राम तिवारी बीधा पो0 महबावन थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार हाल नि0 संतोष कुमार का मकान म0नं0 100750 संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 27 वर्ष
7.अभय यादव पुत्र राजेन्द्र यादव नि0 ग्राम उदाकिशनगंज थाना उदाकिशनगंज जिला मधेपुरा बिहार हाल नि0 म0नं0 109161 संजय कालोनी सैक्टर – 23 थाना मजेसर फरीदाबाद हरियाणा उम्र – 21 वर्ष
8.रेनू रानी पुत्री राजेन्द्र कुमार नि0 म0नं0 3064 /10 जवाहर कालोनी सैक्टर 22 थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 30 वर्ष
9.खुशी शर्मा पुत्री रवि शर्मा नि0 म0नं0 1383 सैक्टर 22 जवाहर कालोनी थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र- 20 वर्ष

विवरण बरामदगी

1-कार स0 HR87H-2467 स्वीफ्ट कार लाल रंग
2-कार स0 HR87Q-2467 स्वीफ्ट कार सफेद रंग
3- डमी बन्दूक डबल बैरल 02 लांग बैरल
4- डमी बन्दूक डबल बैरल 01 स्मांल बैरल

पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक बी0एल0 भारती
2- व0उ0नि0 मनवर सिंह नेगी
3- उ0नि0 आदित्य सैनी
4- है0का0 सुधीर सैनी
5- का0 आनन्द
6-का0 नन्दकिशोर
7-का0 अनुज चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *