PM मोदी से CM धामी ने की मुलाकात, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

Dehradun। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जहां उन्होंने पीएम को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को उत्तराखंड आगमन का भी निमंत्रण दिया। पीएम से इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वो पीएम मोदी को उपहार के रूप में उत्तराखंड की मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बद्री गाय का घी के साथ ही राज्य के अलग-अलग जिलों से मंगाई पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट किए।

दरअसल सीएम धामी ने इस मुलाकात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने तस्वीरें साझा कर एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास देने वाले, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए हुए गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सदैव समर्पित, वैश्विक मंच पर मां भारती का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।”

आपको बता दें कि मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम को उपहार स्वरूप मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी आदि चीजें भेंट की। उन्होंने आगे लिखा, “इस दौरान उन्हें उपहार स्वरूप माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *