संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है: प्रीतम सिंह

0
41

आज भारत का संविधान दुनिया के सबसे अच्छे संविधानों में गिना जाता है।

जब देश में धर्म, संप्रदाय और वर्ग भेद में लिप्त ताकतें सामाजिक समरसता को ध्वस्त कर रही हों तब सर्वग्राही संविधान ही प्रत्येक व्यक्ति के सुरक्षा चक्र के रूप में उसके हितों को संरक्षित करता है: प्रीतम सिंह

देहरादून। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, विधायक चकराता प्रीतम सिंह, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार सहित कांग्रेसजनों नें संविधान दिवस के अवसर पर घंटाघर स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाकर नमन किया।

इस दौरान प्रीतम सिंह नें कहा की संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण को विनियमित करता है। जब देश में धर्म, संप्रदाय और वर्ग भेद में लिप्त ताकतें सामाजिक समरसता को ध्वस्त कर रही हों तब सर्वग्राही संविधान ही प्रत्येक व्यक्ति के सुरक्षा चक्र के रूप में उसके हितों को संरक्षित करता है।

लाल चंद शर्मा नें कहा आज जरूरत खुद संविधान के सरंक्षण की है। जनता को खड़ा होना पड़ता है जब सत्ता अपने हित मे दुरुपयोग करने लगे। यह संविधान ही है जिसकी कसम खाकर पूरे देश के लोग एकजुट है। यह संविधान ही जो सारी भाषाई,सांस्कृतिक, क्षेत्रीय विविधाओं को एकता के सूत्र में पिरोकर एक देश के रूप में एकजुट करता है।

पूर्व विधायक राजकुमार नें कहा संविधान को कमजोर करना सिर्फ कानूनों के वाक्यों को इधर-उधर करना नहीं होता।सिर्फ शब्दो मे हेराफेरी नहीं होती बल्कि उस बुनियाद में बदलाव होता है जिस पर पूरा देश खड़ा है।

उन्होंने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने कठिन परिस्थितियों में एक ऐसा संविधान तैयार किया, जिसमें सभी को समान अधिकार मिले। खासकर महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया गया। आज भारत का संविधान दुनिया के सबसे अच्छे संविधानों में गिना जाता है। हमें संविधान को पढ़ना और पालन करना चाहिए, ताकि हम अपने अधिकारों और न्याय के लिए हमेशा सजग रहें।

इस दौरान प्रीतम सिंह, लाल चंद शर्मा, राजकुमार सहित कांग्रेसजनों ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर शहीद स्मारक में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, अर्जुन सोनकर, सोमप्रकाश बाल्मीकि, विवेक चौहान, ओम प्रकाश, नमन कुमार, पार्षद निखिल कुमार, महेन्द्र, सुरेश कुमार गुप्ता, आशु रतूड़ी, अजीत सिंह, चमन लाल, मनोज कुमार, आमिर खान, हिमांशु खुराना, संजीव कोचर, शाहिद अहमद, गोरा भाई, राहुल कुमार, राजेश मित्तल, वीरेंद्र बिष्ट, बबलू, देवेंद्र सिंह, शिव प्रसाद ममँगाई, शीशपाल गुसाईं, जाह्नगीर खान, राजेश पंवार आदि मौजूद रहे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here