काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री ने काफिला रोककर लोगों से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी अपने पुराने अंदाज में नजर आए। दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी चौक में काफिला रुकवाकर पुराने परिचित दुकानदारों एंव आम जन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री दुकानों में खरीदारी करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने उपकर पान भंडार में ‘ राजेश कुमार ‘ राजू भैया’ से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए। मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों से भी मुलाकात कर उनका  हाल चाल जाना वही  अपने बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देखकर लोग भी भावुक से हो गए साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य मे चल रही  सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *