हुड़दंगियों पर नकेल कसता दून पुलिस का “ऑपरेशन नाईट वॉच”

 

ऑपरेशन नाईट वॉच” के तहत सभी रात्रि में थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार वृहद स्तर पर की जा रही कार्यवाही

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 चौ-पहिया तथा 27 दो-पहिया वाहनों को किया सीज

रैश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग व यातायात नियमो के उल्लघंन पर 45 वाहनो को किया सीज

38 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 9500 /- रू0 का जुर्माना

देहरादून। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही रात्रि चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए “ऑपरेशन नाइट वॉच“ की शुरुआत की है। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाइट वॉच“ के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं दिनांक: 27/03/2026 की रात्रि में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा रात्रि वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 42 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान वाहनों में हूटर, काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 45 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 80 वाहन चालको के एम0वी0 एक्ट में चालान कर 46000/- ₹ का जुर्माना किया गया तथा 96 कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 1580 वाहनों को चैक किया गया तथा 1650 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 400 व्यक्तियों से पुलिस द्वारा मौके पर पूछताछ करते हुए 64 संदिग्ध व्यक्तियों को 172 bnda में थाने लाया गया, इस दौरान 38 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 9500/- रू0 का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *