MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की शक्ति का असर

ऋषिकेश में अनाधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई शुरू, छह को किया गया सील

ऋषिकेश क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण को लेकर गठित की गई हैं पांच टीमें

देहरादून।ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने सख्ती शुरू कर दी है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण की पांच टीमों ने सोमवार को ऋषिकेश क्षेत्र में छह अनाधिकृत निर्माणों को सील किया है।
ऋषिकेश में अनाधिकृत निर्माणों पर प्राधिकरण ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर गत दिनों ऋषिकेश क्षेत्र के अभियंता के अतिरिक्त सीलिंग हेतु पांच टीमों का गठन किया गया था। उक्त टीमों ने अनाधिकृत निर्माणों की गहन जांच के उपरांत आज ऋषिकेश क्षेत्र में कुल छह निर्माण को सील किया है। आगे भी निरंतर रूप से उक्त कार्रवाई जारी रहेगी। बताया गया की सील किये गए निर्माणों के मामले में अगर पक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाता तो और भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *