लड़कियां होतीं हैं लक्ष्मी का स्वरूप-रेखा आर्या।

जब ईश्वर ने नही किया लड़के और लड़की में भेदभाव तो हमे भी नही करना चाहिए,लड़कियां होतीं हैं लक्ष्मी का स्वरूप-रेखा आर्या

आंगनबाड़ी बहने हैं विभाग की रीढ़,कर रहीं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सहसपुर में बालक व बालिकाओ को किये महालक्ष्मी किट वितरित

बालिकाओ की तरह अब बालको को भी महालक्ष्मी किट दिए जाने का निर्णय सरकार का है ऐतिहासिक कदम-रेखा आर्या

देहरादून: आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या सहसपुर विधानसभा के ब्लॉक कार्यालय पहुंची।जहां उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में आयोजित समारोह में शिरकत की।यहां कैबिनेट मंत्री ने सहसपुर ब्लॉक अंतर्गत 27 बालक व बालिकाओ को महालक्ष्मी किट वितरित किये,साथ ही 10 किशोरियों को किशोरी किट भी वितरित की।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विगत कई समय से महालक्ष्मी किट को लेकर लगातार यह मांग उठ रही थी कि बेटी के जन्म की तरह ही बेटों के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट दी जाए ऐसे में जनभावनाओं के अनुरूप पूर्व में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मुहिम लगी।जिसके तहत अब प्रथम दो प्रसव उसमे चाहे पहली लड़की हो या लड़का दोनों को ही महालक्ष्मी किट से आच्छादित किया जाएगा। ऐसे में लैंगिक समानता के दृष्टिगत यह कदम सराहनीय है।

विभागीय मंत्री ने कहा कि जब समाज मे ईश्वर ने बेटी और बेटे में कोई भेदभाव नही किया है तो हमे ऐसा करने की क्या जरूरत है।आज समाज मे जो कार्य बेटे करने में सक्षम है वही काम बेटियां कर रहीं है और अपने माता पिता के साथ ही देश -प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।कहा कि सविधान ने भी दोनों को समानता का अधिकार दिया है ऐसे में हमे लिंग भेद की सोच को खत्म करने की आवश्यकता है।कहा कि सरकार के इन निर्णयों से हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर के साथ ही सशक्त भी बनेंगी।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों को हर एक अवसर मिले और वह सशक्त बने इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही हैं।

कार्यक्रम में इस अवसर पर उपनिदेशक विक्रम सिंह जी,जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार,बाल विकास परियोजना अधिकारी रेणु लांबा,सुपरवाइजर रेखा नेगी सहित आंगनबाड़ी बहने और समस्त लाभार्थी बहने उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *