IPL 2025 Suspended: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव(India-Pakistan War) को देखते हुए बीसीसीआई ने IPL 2025 का आयोजन रद्द करवा दिया। अब आज से आईपीएल के इस सीजन का कोई भी मैच नहीं होगा। केंद्र, सभी फ्रेंचाइजी और हितधारकों से चर्चा कर बोर्ड ने ये फैसला लिया है।
IPL 2025 Suspended: रद हुआ IPL 2025
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईपीएल में लीग स्टेज के अभी भी 13 मुकाबले होने थे। अभी तक किसी भी टीम ने अपनी प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई थी। बीते दिन गुरुवार को भी दिल्ली और पंजाब के बीच हो रहे मैच को बीच में ही रोका गया।


