Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ धाम में आईटीबीपी के जवानों की तैनाती कर दी गई है

पुलिस व श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्मिक भी शीतकाल में मंदिरों की सुरक्षा देखेंगे।

देहरादून। रुद्रप्रयाग: वर्ष 2022 में केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सोने की परतें चढ़ाये जाने के पश्चात शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा को लेकर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पत्र लिख कर धामों में आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध किया था। इसके पश्चात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दोनों धामों के कपाट बंद होने के बाद प्रतिवर्ष वहां आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की जाती है। इसी के तहत केदारनाथ धाम में आइटीबीपी के जवानों की तैनाती कर दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *