Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

3 सितंबर को राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी उत्तराखंड का सचिवालय कूच

3 सितम्बर को देहरादून में विशाल रैली की तैयारी को लेकर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की बैठक।

10 वर्ष की निरन्तर सेवा पर नियमितीकरण की मांग को लेकर आन्दोलन।

देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखण्ड द्वारा गांधी रोड पर एक बैठक आयोजित की गई
राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की बैठक
प्रान्तीय अध्यक्ष दिनेश गौसाई की अध्यक्षता में गांधी रोड पर हुई । जिसमें निर्णय लिया गया कि 3सितंबर को देहरादून में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कुछ और बिंदुओं पर भी चर्चा की गई ।

बैठक के निर्णय
1- तय किया गया कि रैली परेड ग्राउंड पानी की टंकी के नीचे दून क्लब के सामने से सचिवालय के लिये कूच करेगी ,
2- रैली में पूर्व दिये गये मांग पत्र के अनुसार मांग होगी कि
समस्त निगमों में 10 साल की निरन्तर सेवा कर रहे दैनिक/संविदा /विशेषश्रेणी/पी टी सी/ उपनल/आदि कार्मिका का एक मुश्त नियमितीकरण किया जाय।
3- तय किया गया प्रत्येक निगम संघ/संगठन/यूनियन/परिषद अपने अपने बैनर लेकर रैली हेतु चलेंगे।
4- तय किया गया अगले आन्दोलन की घोषणा रैली के दौरान की जायेगी, जिसमें कार्य बहिष्कार,टूल डाउन, की घोषणा हो सकती है ।
5- बैठक में आन्दोलन को सुचारू रूप से चलाने के लिये
दिनेश पन्त को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया ।
6- बैठक में तय किया गया महासंघ के घटक संघ,संगठन, परिषद,यूनियन अपने अपने विभागीय अध्यक्षों को नोटिस जारी करेगें ।

बैठक मैं दिनेश गौसाई , बु एस रावत , दिनेश पन्त,प्रेमसिंह रावत , शीशपाल रावत, टी एस बिष्ट, श्याम सिंह रावत, मेजपाल , संदीप मलह्रोत्रा , गौरब बर्नवाल, आम प्रकाश भट्ट, राजेश रमौला, चतर सिंह , जीवा नन्द,दिवाकर शाही, राकेश पेटवाल, आदि उपस्थित रहे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *