विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर नगर निगम ने विभिन्न स्थानों पर 5100 पेड़ लगाये

 

देहरादून।   विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर आज दिनांक 05.06.2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम, देहरादून द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य कार्यक्रम मोथरोवाला में आयोजित किया गया जिसमें मेयर , नगर आयुक्त , स्थानीय पार्षद तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहें। नगर निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर 5100 पेड़ लगाये गये है।

जिनका संरक्षण भी भविष्य में आने वाले दिनों में नगर निगम द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही महापौर द्वारा समस्त उपस्थित व्यक्तियों को मिशन लाईफ की शपथ भी दिलायी गयी तथा लोगों से प्लास्टिक उत्पाद का उपयोग न करने का आह्वान किया गया।

वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में नगर निगम, देहरादून द्वारा प्लास्टिक एक्सप्रेस वाहन चलाये गये जिसमें कई प्रतिष्ठानों एवं रेजिडेंशियल सोसाईटी से प्लास्टिक वेस्ट को एकत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मॉल ऑफ देहरादून में किया गया जहाँ पर महापौर एवं नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें तथा मॉल ऑफ देहरादून द्वारा लगभग 150 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक नगर निगम देहरादून को दिया गया। इसके अतिरिक्त विंडलास अपार्टमेंट, केवल विहार, सैन्ट्रियों मॉल, पोस्ट आफिस, सिद्धार्थ अपार्टमेंट आदि से भी नगर निगम के वाहनों द्वारा प्लास्टिक एकत्रित किया गया। जिसे प्रोसेसिंग करने के उपरान्त सड़क बनाये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग को दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *