Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

रोडवेज के चालक व परिचालक के साथ हुई मारपीट की घटना का मुख्य अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में।

 

घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ अभियुक्त को सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Dehradun।दिनाँक 19-08-2024 को पीड़ित रमेश तोमर पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम पटियाना थाना कालसी देहरादून द्वारा थाना सहसपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनाँक 19-08-2024 को पीड़ित द्वारा देहरादून डिपो की बस संख्यारू यू0के0-07-पीए-2878 का संचालन हरिद्वार से सहिया के लिये किया जा रहा था। शाम के समय लांघा रोड स्थित ब्रेकर के पास अत्यधिक जाम के कारण चालक द्वारा बस कच्चे में एक साइड उतार कर खडी की हुई थी, दूसरी साइड में वाहन कई लाइनों में चल रहे थे। तभी अचानक सामने से एक कार संख्यारू यू0के0-07-ओटी-6433 के चालक द्वारा रोंग साइड से आकर बस के ठीक सामने लगा दी और कार के चालक द्वारा बस के चालक को बस को पीछे हटाने को कहा गया, किन्तु जाम के चलते बस चालक द्वारा बस को पीछे हटाने से मना कर दिया, जिसको लेकर कार सवार व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडे व हथियारों से लैस होकर रोडवेज चालक व परिचालक के साथ मारपीट की गयी, जिससे बस का चालक तथा परिचालक दोनों घायल हो गये। दी

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो,वीडियो तथा चश्मदीदों व स्थानीय व्यक्तियों के बयानो तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनाँक 21-08-2024 को घटना में शामिल तीन अभियुक्तों 01. तौहिद उर्फ मोबिन 02. आसिक तथा 03. आमिर को लांघा रोड़ से गिरफ्तार कर जेला भेजा गया था, घटना में मुख्य अभियुक्त शाहनवाज घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे, इसी बीच  दिनांक: 22-08-24 को पुलिस टीम द्वारा घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त शाहनवाज पुत्र शमशाद निवासी लाघा रोड थाना सहसपुर देहरादून उम्र 29 वर्ष को घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या: यू0ए0-07-टी-6435 स्विफ्ट के साथ लांघा रोड़ से गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना में अब तक 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- शाहनवाज पुत्र शमशाद निवासी लाघा रोड थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *