देहरादून। सालों से चला आ रहा आपका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। दिल्ली से देहरादून का सफर आपका आसान होने वाला है 5-6 घंटे की दूरी अब सिर्फ 2.30 घंटे की रह जाएगी,क्योंकि दिल्ली- देहरादून एक्स्प्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने आ रहे हैं.पीएम मोदी 14 अप्रैल को देहरादून आ रहे हैं और इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली-देहरादून एक्स्प्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं।
भीमराव आंबेडकर जयंती के दिन 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे ,वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और देश की राजधानी दिल्ली के बीच की दूरियां अब खत्म होने वाली हैं अगर आप भी ऊबड़-खाबड़ रास्तों और घंटों लंबे जाम से परेशान थे तो आपकी ये परेशानी अब दूर होने वाली है। 14 अप्रैल का दिन उत्तराखंड के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे’ का उद्घाटन कर देशवासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे के खुलने से लोगों का सफर न सिर्फ कम समय में पूरा होगा, बल्कि चारों तरफ की हरियाली और स्मूथ सड़कें यात्रा को बेहद यादगार बना देंगी,दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की बात करे तो 210 किलोमीटर का ये एक्सप्रेसवे तीन राज्यों से होकर गुजरेगा। दिल्ली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और फिर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक पहुंचेगा। पहले जहां दिल्ली से देहरादून के सफर में 5 घंटे लगते थे, तो वहीं अब सिर्फ ढाई घंटे में ये सफर पूरा हो जाएगा।
किन-किन जगहों से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे होकर गुजरेगा….
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे देश की राजधानी दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होगा, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर होते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक पहुंचेगा। आपको बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण चार फेज में पूरा हुआ है। पहला फेज दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत के खेकड़ा तक ये रूट 32 किलोमीटर का है। गाजियाबाद के लोग अक्षरधाम से इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकते हैं, क्योंकि गाजियाबाद के वैशाली से मेट्रो अक्षरधाम तक है वहीं दूसरा फेज बागपत जिले से सहारनपुर के लाखनौर तक है…इसकी लंबाई 32 किलोमीटर है…मेरठ के लोग बागपत से इस एक्सप्रेसवे पर चढ़कर देहरादून तक का सफर तय कर सकते हैं…तीसरा फेज सहारनपुर जिले के लाखनौर से गणेशपुर बिहारीगढ़ तक है… इस रूट की दूरी 42 किलोमीटर है.. आपको बता दें कि ये रूट पंचकूला-देहरादून हाईवे का ही विस्तार है जो पहले से ही चल रहा है…एक्सप्रेसवे के लिए इसका चौड़ीकरण किया गया है…वहीं चौथा फेज बिहारीगढ़ में गणेशपुर टोल से देहरादून तक का रूट है इसकी दूरी 18 किलोमीटर है वहीं इसमें 12 किमी एलिवेटेड रोड है जो उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरेगी, वहीं देहरादून के पास 340 मीटर लंबी डॉटकाली सुरंग भी बनाई गई है।इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन है. इसे पूरी तरह से यूरोपीय देशों की तर्ज पर तैयार किया गया है. यहां का नजारा आपको नॉर्वे जैसे खूबसूरत देशों की याद दिलाएगा, तो वहीं इसे बनाने में इस्तेमाल हुई तकनीक अमेरिका जैसी आधुनिक है. इसे इस तरह से बनाया गया है कि यात्रियों को रफ्तार भी मिले और पर्यावरण को भी कोई नुकसान न पहुंचे,वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां एक ‘ग्रीनफील्ड कॉरिडोर’ बनाया गया है,जिसे एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर माना जा रहा है इसमें 12 किलोमीटर लंबा एक ऊंचा (एलिवेटेड) रास्ता बनाया गया है, ताकि नीचे से जंगल के जानवर बिना किसी खतरे के गुजर सकें. वन्यजीवों के आने-जाने के लिए खास अंडरपास भी तैयार किए गए हैं, जिससे इंसान और जानवरों के बीच होने वाले हादसों पर लगाम लग सके,
यह एक्सप्रेसवे सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि जल संरक्षण का भी एक बड़ा मॉडल है..
यहां हर 500 मीटर की दूरी पर बारिश के पानी को सहेजने (Rainwater Harvesting) के लिए सिस्टम लगाए गए हैं. जगह-जगह वाटर रिचार्ज पॉइंट्स बनाए गए हैं, जो जमीन के नीचे जल स्तर को बढ़ाने में मदद करेंगे, आपको बता दें कि दिल्ली से लाखों की संख्या में लोग देहरादून आते हैं, इनमें पर्यटकों के साथ-साथ वो लोग भी हैं जो देहरादन में रहकर दिल्ली में नौकरी करते हैं,और परिवार से मिलने के लिए उन्हें समय निकालना पड़ता है अब इस एक्सप्रेसवे के खुल जाने से खासतौर पर उन लोगों को आसानी होने वाली है, जो हर रोज वो लोग दिल्ली से देहरादून अपडाउन करते हैं वहीं अब मसूरी जाने वाले लोगों को भी शहर के जाम से जूझना नहीं पड़ेगा,चौड़ा मार्ग और बेहतरीन कनेक्टिविटी होने से अब लोग दिल्ली से देहरादून का सफर केवल 2.5 घंटे में पूरा कर पाएंगे,इससे उन व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी जो रोजाना सामान लेकर दिल्ली से देहरादून आते-जाते हैं आपको बता दें कि सफर को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली -देहरादून एक्सप्रेसवे पर अधिकतम रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. सुरक्षा के लिए यहां ITMS तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ट्रैफिक की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी, अगर किसी ने भी तय सीमा से ज्यादा रफ्तार में गाड़ी चलाई तो उसका तुरंत ऑनलाइन चालान कट जाएगा,दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कि खास बात ये है कि भारत का सबसे लंबा एलिवेटेड रोड होगा जो 12 किलोमीटर एलिवेटेड बनाया गया है, जो राजाजी पार्क के ऊपर से गुजरेगा ताकि जंगली जानवरों को कोई नुकसान न हो दरअसल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को बनाने का काम 2021 में शुरू किया गया था। पूरे एक्सप्रेस वे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की मैक्सिमम स्पीड रखी गई है,जबकि भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा की है। एक्सप्रेसवे पर 16 एंट्री-एग्जिट प्वाइंट, 113 अंडरपास और 15 रेलवे ब्रिज बनाए गए हैं. जब एक्सप्रेस वे पूरी तरह चालू होगा तो सहारनपुर से देहरादून का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा इससे उद्योग, क्षेत्रीय विकास को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है












Leave a Reply