तीन बाइकों की भिड़ंत पांच की मौत कई घायल।

 

लक्सर पुरकाजी स्टेट हाइवे पर दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर।

Dehradun। हरिद्वार के लक्सर पुरकाजी स्टेट हाइवे पर दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक ओर बाइक भी उनकी चपेट में आ गई। हादसे में एक बाइक पर सवार नाबालिग़ सहित दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला पुरूष और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गए। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोट आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उपचार के दौरान 3 घायलों की और मौत हो गई सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के मुताबिक़ मुज्जफरनगर निवासी जीशान अपनी पत्नी शबनूर के साथ बाइक से लक्सर से मुज्जफरनगर जा रहा था। उसकी बाइक पर उसके रिश्तेदार की दो बेटियां अलीना और इसल भी बैठी थी। बच्चियों की आयु आठ और तीन वर्ष है। उनके साथ दूसरे वाहनों पर अन्य रिश्तेदार भी चल रहे थे। इस बीच जब वह लक्सर पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ उनकी आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर खानपुर क्षेत्र के मदारपुर निवासी युवक गुरजंट सिंह और उसका नाबालिग़ साथी गांव का ही अभिराज सवार थे
दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बीच यहां गुजर रहा एक और बाइक सवार हीरा सिंह भी आ गया उसकी बाइक भी दोनों बाइकों की चपेट में आकर सड़क पर फिसल गई हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए हादसे की सूचना पर लक्सर बाजार चौकी पुलिस, और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने गुरजंट सिंह को मृत घोषित कर दिया अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां रुड़की के अस्पताल में दूसरे नाबालिग़ युवक अभिराज की भी मौत हो गई। अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। जहां जीशान, इसल और शबनूर की मौत हो गई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *