यूपीसीएल द्वारा विगत 02 वर्षों में विछाई गई लगभग 6000 कि0मी0 से अधिक विद्युत लाइनें
देहरादून। मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और निरन्तर प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों में यूपीसीएल द्वारा विद्युत वितरण क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश के हर गांव, हर घर तक बिजली पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता की जीवन शैली में सकारात्मक बदवाल हुये हैं। उत्तराखण्ड के औद्योगिक क्षेत्र के विकास में हो रहे व्यापक बदलाव को और अधिक गति देने हेतु बिजली वितरण क्षेत्र सुदृढ़ एवं समृद्ध हुआ है। विगत वर्षों में यूपीसीएल द्वारा एक मजबूत विद्युत वितरण प्रणाली की स्थापना के साथ-साथ परिचालन एवं व्यवसायिक दक्षता में सुधार हेतु अहम कदम उठाये गये हैं। लगातार बढ़ रही मांग की प्रतिपूर्ति करने हेतु यूपीसीएल द्वारा 02 वर्शों में 04 नये 33/11 के0वी0 उपसंस्थानों का निर्माण तथा लगभग 242 कि0मी0 33 के0वी, 2045 कि0मी0 11 के0वी एवं 4101 कि0मी0 एल0टी0 लाईनें प्रदेश भर में स्थापित की गई है। प्रदेश भर में सभी पोशकों पर विद्युत संतुलन बनाये रखने हेतु लगभग 8266 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किये गये हैं। साथ ही पिछले 02 वर्ष में 1,89,804 नये विद्युत संयोजन स्थापित किये जा चुके हैं।
विगत 02 वर्षों 2022 से 2024 में मण्डलवार वितरण ट्रांसफार्मर, 33 के0वी लाईन, 11 के0वी0 लाईन, एल0टी0 लाईन एवं नये विद्युत सयांजनों का विवरण निम्न प्रकार से है
उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित करने हेतु भविष्य निधि योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। भारत सरकार की आर0डी0एस0एस0 योजना के तहत प्रदेश भर में लगभग 16 लाख उपभोक्ताओं के लिये स्मार्ट प्रीपेड मीटर की स्थापना उपभोक्ताओं के लिये एक वरदान साबित होगा। साथ ही एनर्जी एकाउन्टिंग को बेहतर बनाने हेतु 59212 वितरण ट्रांसफार्मर एवं 2602 पोशकों पर भी स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे जिससे बिजली व्यवस्था की डिजिटलीकरण, ऑटोमेषन और दक्षता में बढ़ोत्तरी होगी और विद्युत हानियों को भी कम किया जा सकेगा।











Leave a Reply