Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने वार्ता को बताया सफल।
देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन को वार्ता के लिए वित्त सचिव दिलीप जावलकर के द्वारा बुलाया गया इनमें प्रमुख मांगों के विषय में चर्चा हुई इसमें कर्मचारियों के पुनर्गठन ढांचे को लेकर एवं राज्य कर अधिकारियों की नियमावलियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, वार्ता में वित्त द्वारा कहा गया कि दोनों मांगे गतिमान है और बहुत जल्दी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा वहीं उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही, बैठक मे अपर सचिव एवं सचिव वेतन विसंगति गंगा प्रसाद, आयुक्त कर सोनिका सिंह, एडिशनल कमिश्नर विशेष वेतनमान ईश्वर सिंह बृजवाल, अनुभाग 8 के अधिकारी भी उपस्थित रहे और संगठन की तरफ से प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन नेगी ,प्रांतीय महामंत्री इंद्रजीत सिंह, प्रांतीय सलाहकार मनमोहन सिंह नेगी ,और सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।