कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने सरकार पर सादा निशाना।

एनजीटी के मानकों का क्यों उल्लंघन किया जा रहा है।

देहरादून ।कांग्रेस भवन में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सिलक्यारा में हुए टनल हादसे को लेकर सरकार पर सवालिया निशान लगाए उन्होंने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट में भी जिक्र किया गया है कि आखिरकार पहाड़ों में जब इस तरह की सुरंगे बन रही हैं तो उनका धरातलीय निरीक्षण क्यों ठीक से नहीं हो पा रहा है और एनजीटी के मानकों का क्यों उल्लंघन किया जा रहा है साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सिलक्यारा हादसे पर एनजीटी अभी तक मौन क्यों है जबकि कोई भी छोटा निर्माण होने पर एनजीटी हमेशा दखल करती है लेकिन इस बार एनजीटी मौन क्यों है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार आपदा को इवेंट बनाने में माहिर है और आज जब सुरंग से मजदूरों के बाहर निकालने की सूचना आई तो पीएम ने भी इस पर अपनी बात रखी है तो ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब भाजपा इसको इवेंट बनाने वाली है इतने दिन भी जाने के बावजूद भी सरकार ने अभी तक किसी को भी इसका उत्तरदाई नहीं माना है ना ही कोई कार्रवाई हुई है जो की दुखद विषय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *