केसर सिंह राय जिला अध्यक्ष एवं नरेश चंद्र टम्टा मंत्री निर्वाचित।

देहरादून।श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज देहरादून में अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन देहरादून की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से विकासनगर विकासखंड के शिक्षक केसर सिंह राय को जिला अध्यक्ष एवं सहसपुर ब्लॉक के श्री गुरु रामराय इंटर कॉलेज भाऊवाला के शिक्षक नरेश चंद्र टम्टा को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया उपाध्यक्ष पद पर कालसी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज नगथाट की शिक्षक बृजेश कुमार को उपाध्यक्ष चकराता ब्लॉक की शिक्षिका अर्चना सतीश को उपाध्यक्ष महिला एवं सहसपुर ब्लॉक से सुमित लाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
जिला अध्यक्ष केसर सिंह राय द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष शिवलाल रडवाल को जिला संरक्षक घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा एवं जनपद की सभी विकासखंड में ब्लॉक कार्यकारिणी बनाई जाएगी एवं वृद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा शिक्षकों की जनपद स्तर की सभी समस्याओं को हल करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा सभी शिक्षकों से एकता बनाए रखने की अपील की है।
इस अवसर पर शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा प्रांतीय महामंत्री महेंद्र प्रकाश उपाध्यक्ष सपना तोमर रघुवीर सिंह तोमर पूर्व प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार पाठक मंत्री मांगेराम मौर्य उपाध्यक्ष मधुबाला पवार राकेश कुमार सारिका सिंह नेहा जय सिंह चौहान सुनील कुमार वीरेंद्र सिंह नेगी प्रवीण कुमार रामेश्वर सिंह देशराज सिंह राखी धीमान मीनाक्षी ऊषा अर्जुन दत्त शर्मा पूनम प्रेम कुमार अंजू कुठारा आदि सहित विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार पाठक ने देहरादून की नवीन कार्यकारिणी को पद एवं संगठन के संविधान की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *