कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण में मनायेंगे इगास बग्वाल।

ग्रामीणों के साथ लोक पर्व मनाकर रिवर्स पलायन का देंगे संदेश।

पांच दिवसीय गढ़वाल दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग।

देहरादून।कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र के थलीसैण में इस बार इगास बग्वाल मनायेंगे। जिसके माध्यम से वह गांव छोड़कर शहरों में बस चुके लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देंगे। अपने पांच दिवसीय गढ़वाल मण्डल भ्रमण के दौरान डॉ. रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थलीसैंण महोत्सव, बैकुंठ चतुर्दशी मेला व बिन्सर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह चमोली जनपद में नगर पंचायत पोखरी द्वारा आयोजित 17वें हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव राजकीय मेले में शिरकत करेंगे। साथ ही वह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर चमोली में समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें जिलाधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *