Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

देवेंद्र ढल्ला उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता सहकोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया ।

 

 

देहरादून।विधित हो कि सर्राफा मंडल देहरादून, उत्तराखंड के वर्तमान मीडिया प्रभारी  देवेंद्र ढल्ला  एवं  अखिलेश गुप्ता जी द्वारा लगातार उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए दिनांक 2 नवंबर 2023 को चयनित पदाधिकारी की एक बैठक रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि  देवेंद्र ढल्ला  की सर्राफा मंडल के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है । साथ ही  अखिलेश गुप्ता  को सहकोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है।

देवेंद्र ढल्ला  द्वारा सर्राफा बाजार के लिए सर्राफा मंडी भाव पिछले कई वर्षों से प्रकाशित किये जाने की निःस्वार्थ सेवा के साथ साथ सर्राफा व्यापारियों के लिए हॉलमार्क कॉर्डिनेटर के रूप में सेवाएं प्रदान करना आदि शामिल है। अतिरिक्त रूप में आई टी प्रभधन जिसमे देहरादून की जनता को भाव से रूबरू करने का कार्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म द्वारा किया जाता है साथ ही वेबसाइट प्रभधन भी सुचारू रूप से उनके द्वारा पूर्ण करने की सेवाए शामिल है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *