आईपीएस अभिनव कुमार ने संभाला डीजीपी का कार्यभार।

आईपीएस अभिनव कुमार ने संभाला डीजीपी का कार्यभार।

देहरादून—वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार ने उत्तराखंड के डीजीपी का कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर पुलिस मुख्यलाय देहरादून में चार्ज लिया। चार्ज संभालने के बाद अभिनव कुमार ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलवाना और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही आज साइबर अपराध एक सबसे बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए हमें बेहद मजबूत होना होगा। इसके लिए सिपाही स्तर से ही साइबर एक्सपर्ट तैयार करने होंगे। हमें सिपाहियों को भी साइबर अपराधों से निपटने के लिए ट्रेंड करना होगा। इसके लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा महिला अपराधों की रोकथाम के लिए भी विशेष प्रयास करने होंगे।साथ ही उन्होंने कहा की क्राइम से ज्यादा शहरों में जाम की समस्या बनी हुई है जाम की  समस्या से निजात दिलाना भी मेरी   प्राथमिकता में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *