कुमाऊं के सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन पहली बार पहली बार।

देहरादून, हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टर को बड़ी कामयाबी मिली है, ENT, न्यूरो सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग ने मिलकर दो मरीजों के ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन किये, डॉक्टरों की सफलता यह है की ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन नाक के द्वारा बिना चीर फाड़ के हुआ, दोनों ऑपरेशन अलग अलग दिन 4 घंटे में सफल तरीके से पूरे किये गये, फिलहाल दोनों मरीज ICU में हैं और रिकवर कर रहें हैं, डॉक्टरों के मुताबिक दोनों मरीज ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थे जिसका असर दोनों मरीजों की आँख की रोशनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था, दोनों मरीजों की उम्र 50 साल  से कम है, इस तरह का पहली बार ऑपरेशन कुमाऊं में  हुआ है जिससे डॉक्टर भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *