खेत से मिला किसान का शव हत्या की आशंका।

 

खेत से मिला किसान का शव हत्या की आशंका।

देहरादून । रूडकी के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिबरहेड़ी से सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह लिबरहेड़ी का रहने वाला एक किसान अपने खेत मे गया था जिसके बाद खेत मे उसका लहूलुहान शव मिला।शव मिलने के बाद ग्रामीणों मे दहशत का माहौल पैदा हो गया फिलहाल मंगलौर कोतवाली के तमाम आला अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है वही फॉरेन्सिक जाँच के लिए एक टीम भी मौका ए वारदात पर पहुँची है और जाँच में जुटी हुई है।
वही कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि किसी अज्ञात हत्यारों ने किसान पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उसकी हत्या की है।
वहीं मंगलौर सी ओ बाहदुर सिंह चौहान का कहना है कि अभी सभी पहलुओं से मामले की जाँच कर रही है और जो भी मामला पाया जाएगा उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *