Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

दून पुलिस की बड़ी की कामयाबी,3 आरोपियों को लाया जा रहा है देहरादून।

देहरादून।रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट मामले में दून पुलिस की बिहार में फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी अभिषेक के साथ हिरासत में लिए गए तीन अन्य व्यक्तियों को भी पूछताछ के बाद दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली है।साथ ही गिरफ्तार आरोपियों द्वारा घटना के पूर्व गैंग के लिए फंडिंग की व्यवस्था की जाती थी।साथ ही आरोपी हवाला और फोन के माध्यम से गैंग के लिए पेमेंट करते थे।दून पुलिस ने चारों आरोपियों को बिहार में ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है और चारों आरोपियों का न्यायालय द्वारा ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत करने के बाद देहरादून ला जाए रहे है।आरोपी अभिषेक को पश्चिम बंगाल रायगंज में डकैती करने के एवज में छह लाख रुपए मिले थे।

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट मामले में 22 नवंबर की रात दून पुलिस द्वारा बिहार के मुजफ्फरपुर में राजेपुर इलाके से घटना में शामिल मुख्य मुख्य अखिलेश उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी को बाद पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर मौके से तीन अन्य लोगों निवासी बिहार आशीष कुमार,कुंदन कुमार और आदिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।जिनसे पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले गैंग के सरगना द्वारा जेल से आरोपी मोहम्मद आदिल के पास अन्य गुर्गों के माध्यम से पैसे भिजवाए जाते थे।जिसके द्वारा कुंदन और अपने अन्य साथियों को पैसा नगद दिया जाता था, जो पैसों को हवाला और मोबाइल के माध्यम से घटना में शामिल आरोपियों को ऑनलाइन ट्रांसफर करते थे। देहरादून में हुई घटना के बाद भी आरोपी कुंदन द्वारा मुख्य आरोपी अभिषेक को 12 नवंबर को 01 लाख रुपए कैश दिया गया था और आरोपी आशिष द्वारा मुख्य आरोपी अभिषेक को घटना के बाद अपने घर मे आश्रय दिया गया था। गिरफ्तार चारो आरोपियों को पुलिस द्वारा आज बिहार में न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया।न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया गया।उसके बाद आरोपियों को देहरादून लाया जा रहा है, जिनसे देहरादून में घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

 एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि मुख्य आरोपी अभिषेक द्वारा बताया गया कि अप्रैल 2023 को रायगंज पश्चिम बंगाल में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम पर डकैती करने के एवज में गैंग द्वारा उसको छह लाख रुपए दिए गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *