ब्लैकमेलर के चंगुल में फंसी महिला को गवाने पड़े गहने।

देहरादून।पौड़ी तहसील क्षेत्र की एक महिला को ब्लैक मेलरो के चंगुल में फंसकर लाखो रुपए के गहने गवाने पड़े हैं मामला तहसील क्षेत्र से जुड़ा है दरअसल 12 नवंबर को अपने ससुराल से लापता चल रही महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने 14 नवंबर को तहसील प्रशासन को दी अभी प्रशासन द्वारा मामले की पड़ताल की ही जा रही थी की लापता महिला अचानक अपने ससुराल वापस लौट आई महिला ने बताया कि ब्लैक मेलर उसे उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे और इसकी एवज में ही महिला से 4 लाख 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी महिला अपने कीमती गहने लेकर दिल्ली तक जा पहुंची जहां एक ऑटो ड्राइवर को उसने कीमती गहने दे डाले और फिर उसे सुसराल वापस लौट जाने के लिए कहा गया महिला के ससुर ने बताया की 4 लाख 50 हजार के गहने उन्हे गवाने पड़े हैं जिस पर अब तहसील प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *