मसूरी में अवैध निर्माण पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का चला डंडा।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही।

देहरादून। अवैध निर्माण पर .मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए आज मसूरी कमेटी रोड पर निर्माणअधीन भवन को सील कर दिया गया इसके साथ ही माल रोड स्थित एक होटल में निर्माण अधीन भवन को भी सील कर दिया गया जिससे अवैध निर्माण कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम आज माल रोड पर चल रहे अवैध निर्माण स्थल पर पहुंची जहां पर उन्होंने निर्माणअधीन भवन को सील कर दिया इसके  पश्चात मसूरी की अन्य रोड पर चल रहे निर्माण कार्य को भी सील कर दिया गया। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसके बाद अवैध रूप से निर्माण पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने शिकायतों के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आज मसूरी में अवैध रूप से निर्मित दो भावनों को सील कर दिया गया है । विभाग द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी और बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध रूप से बन रहे भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मसूरी में घरेलु मानचित्र पास कर बड़े बड़े होटल बना कर सभी शर्तो को दर किनारे कर दिया है जिनके लिए अभियान चलाया जयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *