दिनांक 18/09/2025 को विभिन्न स्थानों से यातायात की आवाजाही के लिए डायवर्ट प्लान

0
35

 

 मसूरी की ओर जाने वाले सभी आवागमन मार्ग आज भी न खुलने के कारण मसूरी से आने-जाने वाला यातायात बन्द रहेगा। उक्त मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 विकासनगर से देहरादून आने वाले यातायात को धूलकोट तिराहा से डायवर्ट किया जायेगा, जो कि सिंघनीवाला तिराहा से नया गांव होते हुए देहरादून शहर में प्रवेश करेगा।

 भाउवाला/सुद्धोवाला/झाझरा से देहरादून शहर में आने वाला यातायात को बाला जी धाम से डायवर्ट किया जायेगा तथा वह बडोंवाला होते हुए प्रेमनगर/आईएसबीटी/देहरादून शहर में प्रवेश करेगा। इसी रूट से उक्त स्थानों की ओर वापस जाएगा।

 विकासनगर/सहसपुर/झाझरा/सेलाकुई जाने वाला यातायात को रांघडवाला तिराहा से डायवर्ट कर बडोंवाला होते हुए सिंघनीवाला तिराहा से धूलकोट होते हुए भेजा जायेगा।

 हिमाचल/चण्डीगढ/पंवाटा साहिब की ओर जाने वाले यातायात सेंट ज्यूड चौक- बडोवाला- विकासनगर होते हुए जाएगा।

 जिन लोगों को सहारनपुर से देहरादून आना है वे सामान्य रूट से अपना आवागमन कर सकते हैं।

 जिन लोगों को नेपाली फार्म से देहरादून/ऋषिकेश आना है वे सामान्य रूट से आवागमन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here