केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रवासी वोटरों को साधने में लगी भाजपा

केदारनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी खास लगाव है भाजपा इस सीट को किसी भी कीमत पर नहीं खोना चाहेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाल में ही दिल्ली, लुधियाना, चंडीगढ़, पंजाब पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान के लिए प्रवासी वोटो से मतदान करने की अपील

देहरादून। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा जहां माइक्रो लेवल की तैयारी कर रही है,वहीं पहली बार किसी चुनाव में प्रवासी वोटरों को भी साधने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है, क्योंकि यह सीट एक हॉट सीट मानी जा रही है यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी खास लगाव है भाजपा इस सीट को किसी भी कीमत पर नहीं खोना चाहेगी।

केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रवासी वोटरों को साधने का काम कर रही है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाल में ही दिल्ली, लुधियाना, चंडीगढ़, पंजाब पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान के लिए प्रवासी वोटो से मतदान करने की अपील करने के साथ ही बैठक भी की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र का कहना है कि करीब ढाई हजार प्रवासी वोटरों से संपर्क हो चला है, और 20 नवंबर को वह अपने मतदान का प्रयोग करने केदारनाथ विधान सभा पहुंचने वाले है, प्रवासी वोटरों को भी पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदारनाथ विधानसभा में जहां ऐतिहासिक काम हुए हैं वही केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य भी हुए है इसलिए प्रवासी वोटर भाजपा के साथ खड़े।

केदारनाथ विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला टक्कर का बताया जा रहा है,इसलिए प्रवासी वोटरों यदि अगर वोट करने पहुंचते हैं, तो किसी भी राजनीतिक दल के लिए यह वोट निर्णायक भी साबित हो सकते हैं,इसलिए कांग्रेस भी बीजेपी की रणनीति पर जहां मंथन में जुटी है,कि कैसे बीजेपी की इस रणनीति से पार पाया जाए,

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, बीजेपी और कांग्रेस के बीच घमासान भी बढ़ता जा रहा है, ऐसे में देखना ये होगा कि आखिरकार जिन प्रवासी वोटरों को पोलिंग बूथ तक लाने की बात बीजेपी कर रही है,क्या वास्तव में प्रवासी वोटरों पोलिंग बूथ तक पहुंचाते हैं,और यदि पहुंचते हैं तो क्या कुछ अंतर चुनावी नतीजे में डालेंगे इस पर भी सभी की नजरे रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *