Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी की हाईलेवल बैठक, घायलों से भी की बातचीत

 

देहरादून। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा परिचालन केंद्र से अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की ताजा स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को पूरी तत्परता और समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जरूरी संसाधन मौके पर उपलब्ध कराने तथा अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना में घायल श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के उपचार एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रही है और प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *