सीएम ने किये केदार बाबा के दर्शन

मुख्यमंत्री ने धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल की प्रार्थना की।

देश भर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों व पुरोहितगणों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है: सीएम 

देहरादून- रुद्रप्रयाग,दीपावली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए. मुख्यमंत्री ने धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल की प्रार्थना की। इस दौरान देश भर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों व पुरोहितगणों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा की इस वर्ष आई आपदा के बाद भी प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के फलस्वरुप केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर  बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *