कुमारी शैलजा 17 जून व 18 जून को रहेगी देहरादून में
कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगी।
देहरादून। कॉंग्रेस के प्रदेश मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा 17 और 18 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगी।
राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमारी सैलजा 17 जून की सुबह 9 बजे नई दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और सुबह 9:50 बजे देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह देहरादून पहुंचकर सुबह 11 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक प्रदर्शन और पार्टी गतिविधियों को लेकर बैठक करेंगी।
दोपहर 2 बजे वह पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। वहीं शाम 4 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक-से-एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
18 जून को दोपहर 12 बजे कुमारी सैलजा उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक के बाद वह दोपहर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी
कुमारी शैलजा का यह दौरा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। वहीं देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा कांग्रेस में कितना जोश भर पाती है
Leave a Reply