Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों ,संदिग्धों के सत्यापन हेतु फिर चला दून पुलिस का अभियान।

 

कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा श्री देवसुमन नगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान।

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 43 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान कर 4,30,000/ रूपये का किया जुर्माना।

Dehradun।बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त आदेशों के क्रम में  07-08-24 को कैंट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत श्रीदेव सुमन नगर में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा उक्त कार्यवाही में ऐसे मकान मालिक जिनके द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया है के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 43 चालान कर 4,30,000/ रूपये का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *