बलात्कार के अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।

 

वांछित/फरार अभियुक्तो की धरपकड़ हेतु दून पुलिस का अभियान जारी।

वर्ष 2023 से फरार चल रहे अभियुक्त सौरभ चौधरी को नई दिल्ली से किया गिरफ्तार ।

Dehradun। पीड़िता द्वारा थाना पालम नई दिल्ली में लिखित तहरीर दी गई थी कि सौरभ चौधरी नाम के व्यक्ति से उसकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जिसकेे द्वारा उसके साथ शादी करने की बात कहकर कई बार उसकी इच्छा के विरूद्ध मसूरी तथा अन्य स्थानों पर शारीरिक संबध बनाये गये तथा शादी करने के लिये जोर देने पर उसके द्वारा अपने परिवार वालों से मिलाते हुए पीड़िता से शादी के लिये रोका कर लिया, उसके बाद अभियुक्त द्वारा पीड़िता से शादी से पूर्व ही दहेज की मांग की गई तथा पीड़िता द्वारा असमर्थता जताने पर उसके द्वारा पीड़िता के साथ गाली गलौच, मारपीट की गई तथा पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे शादी करने से इंकार कर दिया। उक्त सम्बन्ध में पीड़िता दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पालम नई दिल्ली द्वारा निल में मुकदमा पंजीकृत कर मुकदमा को मसूरी स्थानांतरित किया गया, उक्त संबंध में कोतवाली मसूरी पर मु0अ0सं0 64/23 धारा 323/376/506/509 भादवि व 3/4 दहेज प्रति0 अधि0 पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वांछित अभियुक्तों/फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके अनुपालन में थाना मसूरी पर गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमे में वर्ष 2023 से फरार चल रहे अभियुक्त सौरभ चौधरी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नाम पता अभियुक्त:-

सौरभ चौधरी पुत्र प्रवीण कुमार चौधरी निवासी -116 सुनहरी बाग अपार्टमेण्ट सेक्टर 13,नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 30 वर्ष

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *