Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

किराये के कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

 

एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अनैतिक देह व्यापार के धंधे में लिप्त गिरोह के सरगना सहित 06 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनैतिक देह व्यापार के लिए गुमराह कर दिल्ली से लाई गई एक नाबालिक युवती को किया रेस्क्यू

*अभियुक्तो के कब्जे से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री व देह व्यापार से कमाए 18000 रुपये नकद हुए बरामद*

*रेसक्यू की गई नाबालिक युवती को मसूरी घुमाने के बहाने से देहरादून लाया था मुख्य अभियुक्त का साथी*

अभियुक्त व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें उपलब्ध कराता लड़कियों की फ़ोटो

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 01/10/2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर को मुखबिर के माध्यम से पटेल नगर क्षेत्रान्तर्गत हरभजवाला में नीलकंठ एनक्लेव में कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा अवैध देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशो पर कोतवाली पटेलनगर पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये नील कण्ठ एनकलेव हरभजवाला में स्थित एक मकान में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर पुलिस टीम को 03 महिलाये व 01 नाबालिक युवती सहित 03 पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई।

मौके से पुलिस द्वारा 03 महिलाओं सहित कुल 06 अभियुक्तो को अनैतिक देह व्यपार में लिप्त मिलने पर गिरफ्तार करते हुए नाबालिक युवती को रेस्क्यू किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्त मनीष कुमार लखेडा द्वारा उक्त मकान को किराए पर लेकर वहाँ दिल्ली से महिलाओ को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, अभियुक्त फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराता था तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार उक्त महिलाओं को दिल्ली से बुलाकर अपने कमरे अथवा ग्राहकों द्वारा बताये गए स्थान पर भेज कर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था। नाबालिक युवती को भी अभियुक्त का साथी अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून में अभियुक्त के कमरे में लाया था, जहाँ वह उस पर गलत काम करने का दबाव बना रहे थे परंतु युवती द्वारा मना करने पर अभियुक्तो द्वारा उसे जबरदस्ती कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- मनीष कुमार लखेडा पुत्र सोहन लाल निवासी नील कण्ठ एनक्लेव, हरभंजवाला, पटेलनगर, उम्र – 42 वर्ष
2- अभिषेक पुत्र उमालाल निवासी एच- 245 महावीर नगर, दिल्ली, उम्र- 35 वर्ष
3- भानू उर्फ सिद्धान्त पुत्र सुखराम सिंह निवासी बडोवाला, आरकेडिया नगर, देहरादून, उम्र –
4- ममता पत्नी रामूयादव निवासी 5-384 स्कूल ब्लाँक शंकरपुर, पूर्वी दिल्ली, उम्र- 28 वर्ष
5- नेहा पुत्री सलमान निवासी संगम विहार, दिल्ली, उम्र – 24 वर्ष
6- सुमन पुत्री चन्द्रभान निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र- 24 वर्ष

*बरामदगी :-*

1- आपत्तिजनक सामग्री/दवाइयां
2- 18000/- रुपये नगद

पुलिस टीम :-

1- निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़ , प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2- व०उ०नि० मुकेश थलेडी, कोतवाली पटेलनगर
3- उ०नि० जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
4- म०उ०नि० शिखा तेग्रवाल
5- हे०का० मनोज कुमार
6- का० कैलाश पवाँर
7- का० बृजमोहन सिंह रावत
8- का० नितिन कुमार
9- का० राकेश पवाँर
10- हे०का० चालक बबूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *