Haridwar में डबल मर्डर! मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफन शव

देवभूमि हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रूड़की के पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर दी गई। जिसके बाद सव को मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बता दें कि इस मामले में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं हत्या का शक जा रहा है। जो कि घटना के बाद से फरार भी बताए जा रहे है।

Haridwar के मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या

दरअसल पुलिस ने बताया कि मंदिर के एक सेवादार ने दो साधुओं सेवा गिरी और उत्तम गिरी के लापता होने की खबर दी। जिसके बाद पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मंदिर के पास जंगल में खुदाई कराई गई। जहां से साधुओं के शव बरामद हुए।

जगल में दफनाया शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए शवों को दफनाया गया। पुलिस ने फिलहाल घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं। साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *