Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

2027 के कांग्रेस घोषणापत्र तैयार करने की कवायद तेज़

पार्टी का घोषणापत्र बंद कमरे में नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

जनता से ईमेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से सुझाव लिए जाएंगे।

देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणापत्र तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस मुख्यालय में आज मेनिफेस्टो कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता की गई और 2027 के लिए जनता से सुझाव भी मांगे गए। प्रदेश कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी की प्रेस वार्ता में उपनेता प्रतिपक्ष एवं कमेटी अध्यक्ष भुवन कापड़ी, संयोजक प्रेम बहुखंडी और सूर्यकांत धस्माना मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र बंद कमरे में नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए जनता से ईमेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से सुझाव लिए जाएंगे।

घोषणापत्र में युवाओं के रोजगार, पहाड़ी क्षेत्रों के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही गई है। कांग्रेस ने कहा कि गांधीवादी विचारधारा को आधार बनाते हुए ऐसी नीतियां तैयार की जाएंगी, जिनसे प्रदेश की जनता का भविष्य बेहतर हो सके।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार होगी, ठेकेदारों की सरकार नहीं। पार्टी का दावा है कि मौजूदा सरकार से परेशान जनता की समस्याओं और आगामी सरकार से उसकी अपेक्षाओं को घोषणापत्र में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस ने जनता के सुझावों के लिए ईमेल भी जारी किया है(Ukpccmission2027@gmail.com)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *