Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

महिला का सिटी स्कैन देखकर सब हुए हैरान।

थानों रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली।

Dehradun।दिनांक 13/01/24 को शाम के समय पुलिस कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि थानों रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय चौकी प्रभारी मालदेवता व पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। घायल महिला मौके पर बेहोशी की हालत में मिली, जिसके सर पर चोट के निशान थे। महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु दून अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला की पहचान हेतु उसकी फ़ोटो व वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया। जनपद हरिद्वार में एक फेसबुक पोस्ट में देखकर घायल महिला की बहन काव्या द्वारा थाना रायपुर पुलिस से संपर्क किया तथा दिनांक 14/01/2024 को दून अस्पताल पहुँची, जिसने महिला की पहचान अपनी बड़ी बहन तानिया पुत्री हेमराज चौहान निवासी- ज्वालापुर निकट पूजा स्वीट्स, हरिद्वार के रूप में की गई।
महिला के बारे में जानकारी मिली कि महिला के पति का नाम शुभम पुत्र प्रभु दयाल निवासी सोनीपत हरियाणा है। महिला तानिया व शुभम की वर्ष 2020 में लव मैरिज हुई थी। विवाह में दोनो परिवार के कुछ ही सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद तानिया अपने पति के साथ सोनीपत में ही रहती थी। महिला का अपने मायके वालों से कम ही संपर्क होता था। विवाह के बाद 4-5 बार ही अपने पति व ससुर के साथ घर आई थी। तानिया ने अपनी छोटी बहन काव्या से करीब 2 महीने पहले फोन पर बात की थी। महिला के ससुर व उसके भाइयों के मध्य भी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होना ज्ञात हुआ है तथा सितंबर 2023 को महिला के ससुर प्रभु दयाल के भी घर से कही चले जाने तथा इस संबंध में सोनीपत थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस को प्राप्त हुई है। उसके बाद उक्त महिला व उसके पति के भी घर से कही चले जाने तथा अपना नंबर स्विच ऑफ कर लेने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

महिला के DD के लिये मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी गई, किंतु बयान देने की स्थिति में न होने के कारण बयान रिकॉर्ड नही हो पाये। डॉक्टर द्वारा महिला का सिटी स्कैन देखकर सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ होना बताया गया, जिसका ऑपरेशन करने पर सर से बुलेट निकली है। उक्त संबंध में महिला की बहन की तहरीर पर थाना रायपुर पर धारा 307 मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सुरक्षा हेतु पुलिस बल नियुक्त किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *