Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

पूर्व अपर खेल निदेशक डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल में बॉक्सिंग समीक्षक के रूप में नियुक्त।

डॉक्टर धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं।

एशियाई मेडलिस्ट होने के साथ-साथ अब तक कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारतीय दल में शामिल रहे।

Dehradun।देहरादून के बॉक्सिंग परिवार में खुशी की लहर है देहरादून बॉक्सिंग संघ के टेक्निकल एडवाइजर एशियाई मेडलिस्ट डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट पेरिस ओलंपिक के भारतीय दल में ऑब्जर्वर की भूमिका निभाएंगे।

डॉक्टर धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं वह एशियाई मेडलिस्ट होने के साथ-साथ अब तक कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारतीय दल में शामिल रहे हैं. बॉक्सिंग में डॉक्टर धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट का सराहनीय योगदान रहा है वह बॉक्सिंग की उन्नति हेतु हर समय प्रयासरत रहते हैं। खेल विभाग में अधिकारी के तौर पर भी उन्होंने भौतिक संसाधनों के साथ खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु विभाग का सहयोग किया एवं खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और उनको प्रेरणा प्रदान की है। और आज देहरादून से रवाना हो गए हैं।

खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं मंगल कामनाएं प्रेषित करने वालों में देहरादून बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पी एस गुरुंग (सेनिo) वाईएसएम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह बुटोइया उपाध्यक्ष कैप्टन बीएस रावत, महासचिव दुर्गा थापा छेत्री, सचिव अनिल चंद्र कंडवाल, कोषाध्यक्ष उमेश मौर्य, सहायक खेल निदेशक संजीव कुमार पौरी, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विपिन बलूनी, बॉक्सिंग कोच प्रदीप कुमार ऐरी और सभी खेल प्रेमियों ने डॉक्टर भट्ट को विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *