Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

सैकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने हाथ का साथ छोड़ कमल का दामन थामा ।

 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका सैकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने हाथ का साथ छोड़ कमल का दामन थामा।

पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी की ज्वाइन।

Dehradun- उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ रहा है. जबकि विपक्ष का कुनबा बिखर रहा है.दअरसल 40 सालों से ज्यादा समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े अशोक वर्मा और उनके बेटे शिवा वर्मा समेत कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है.. भाजपा मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अशोक वर्मा ने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा का दामन भी थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का पार्टी में स्वागत किया है। हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों की वजह से बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दावा है कि अभी कई हजार विपक्षी नेता और भी हैं जो भाजपा में शामिल होंगे।

 

वहीं कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली को लेकर वह खासे प्रभावित हुए और जिस तरह से राज्य में विकास की धारा प्रवाह हो रही है उसी को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *