Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखण्ड द्वारा महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन

शैक्षिक, सामाजिक, सांगठनिक तथा पारिवारिक उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

Dehradun।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखण्ड द्वारा महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम प्रांतीय अध्यक्ष संजय टम्टा का संदेश पढ़ा गया। जिसमें मधुबाला तोमर, सपना तोमर ,अर्चना सतीश, प्रमिला तोमर ,पुष्पा राणा ,अनीता बसेरा , प्रेमा शर्मा ,सीना राय, अनीता तोमर, किरण चौहान, विनीता शर्मा, गीता राणा ,अनीता चौहान, मीरा देवी ,किरण सिंह नीता तोमर आदि शिक्षिकाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए शैक्षिक, सामाजिक, सांगठनिक तथा पारिवारिक उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।                              देहरादून जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रायपुर, विकासनगर, चकराता, कालसी चार ब्लॉक कार्यकारिणियों का भी गठन किया गया। रायपुर से अध्यक्ष पद पर किरण सिंह को व मंत्री पद पर प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया  कालसी ब्लॉक से अध्यक्ष पद हेतु दिनेश चौहान व मंत्री पद पर जगदीश कुमार को नियुक्त किया गया। चकराता ब्लॉक से अध्यक्ष पद हेतु भजन लाल शाह को व मंत्री पद पर जयपाल नौटियाल को नियुक्त किया गया। विकास नगर ब्लॉक से अध्यक्ष पद हेतु वीरेंद्र सिंह चौहान तथा मंत्री पद पर पवन कुमार को नियुक्त किया गया। सभी चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध और बड़े हर्ष के साथ संपन्न हुई। साथ ही सदस्यता बढ़ाओ अभियान के तहत सदस्यों की संख्या 212 से बढ़कर 230 हो गई और 22 नए सदस्य जोड़े गए।
सम्मानित करते हुए शिक्षक संगठन के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ जितेंद्र सिंह बटोइया ने भारत का संविधान भेंट किया। संविधान के सम्मान सुरक्षा संवर्धन के बारे में सभी को जागरूक किया। इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र मोमेंटो बुके माला और शाॅल ओढाकर सभी महिलाओं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर, पूर्व प्रांतीय महामंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह बुटोइया , जिला मंत्री नरेश टम्टा , मधुबाला , अर्चना सतीश, श्री बृजेश कुमार, सुमित लाल, प्रमिला तोमर, पुष्पा राणा, अमिता बसेरा तोमर ,पवन कुमार, नारायण दत्त जोशी , अज्जू सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, कुंदन सिंह चौहान, खीमा दास ,रोशन लाल, भजनलाल शाह, रणवीर सिंह ,पीतांबर सिंह तोमर ,दिनेश रावत ,अनिल दत्त जोशी, विशंभर सिंह चौहान, कुंवर सिंह राय ,जवाहर सिंह ,नरेंद्र सिंह चौहान, संजय राठौर, गुड मोहन सिंह, दिनेश चौहान, प्रेमा शर्मा ,विक्रम सिंह चौहान, दीवान सिंह नेगी ,अर्जुन दत्त शर्मा ,सीना राय ,अनीता तोमर ,किरण चौहान विनीत शर्मा गीता राणा अनीता चौहान, विनीत शर्मा, गीता राणा, अनीता चौहान, खुशीराम पांडे , बलिराम, जयपाल सिंह ,अमित शर्मा, राजेंद्र चौहान, श्रीमती किरण सिंह, मीरा देवी, नीति तोमर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *