घूमने फिरने के शौक ने बनाया ग्रेज्यूएट को वाहन चोर

 

कैण्ट क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी मोटर साइकिल की बरामद।

देहरादून। दिनांक 10-06-2025 को थाना कैण्ट पर पीड़ित  आनंद मोहन बडोनी पुत्र अरविंद मोहन बडोनी मूल निवासी भटवाड़ी उत्तरकाशी हाल निवासी किराएदार टीचर्स कॉलोनी गोबिंदगढ़ थाना कैंट द्वारा लिखित तहरीर दी कि उनकी स्प्लेंडर बाइक संख्या: यू0के0-07-डीवाई-3356 को अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के बाहर से चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
वहीं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। संदिग्धों के प्राप्त हुलिये के सम्बन्ध में  स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 12-06-25 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यमुना कॉलोनी के पास से 01 अभियुक्त को चोरी की गयी मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम: कुलदीप पुत्र ओमवीर मूल निवासी मलवान पुलिस स्टेशन मलवान अलीगंज एटा उत्तरप्रदेश बताया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो ग्रेजुएट है तथा उसके पास कोई काम धंधा नहीं है, अभियुक्त घूमने का शौकिन है तथा नशे का आदी है। अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति तथा घूमने के शौक को पूरा करने के लिये अभियुक्त द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

बरामदगी का विवरण:चोरी की गई स्कूटी संख्या: यू0के0-07-डीवाई-3356 स्प्लेंडर

पुलिस टीम
1. उ0नि0 विनेयता चौहान चौकी प्रभारी चौकी बिंदाल
2. कानि0 योगेश
3. कानि0 अजय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *