Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

रुद्रपुर में पीएम मोदी की दहाड़।

पांच लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्जवला गैस मुक्त कनेक्शन दिया।

तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है।

Dehradun।उत्तराखंड में पीएम मोदी ने बीजेपी के चुनावी प्रचार का शंखनाद कर दिया है। रुद्रपुर में हुई जनसभा में पीएम मोदी अपने उसी चिरपरिचित अंदाज में नजर आते दिखाई दिए।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गोल्जयू देवता की जय के साथ की तो वहीं पीएम ने लोगों का अभिवादन किया और अनौपचारिक अंदाज में लोगों का हाल चाल जाना।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान धूप में बैठे लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा।

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले होने वाली ये रैली कुमाऊं की दो सीटों पर बीजेपी की जीत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है पीएम मोदी की चुनावी सभा को बीजेपी जीत की गारंटी मानती रही है।

रूद्रपुर की रैली में पीएम ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दों को भी शामिल किया।तो वहीं रूद्रपुर को मिनी इंडिया बोलकर पीएम ने कहा कि देवभूमि और मिनी इंडिया का ही आशीर्वाद है कि वह उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आए हैं।

पीएम मोदी ने कहा की हमें उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाकर सबसे आगे लेकर जाना है।
पिछले दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ।
इसके साथ ही पीएम ने कहा कि 12 लाख घरों को पानी कनेक्शन दिया गया,35 लाख लोगों के बैंक खाते खोले गए।
छोटे किसानों के खाते में किसान निधि दी गई, प्रदेश के गरीबों को 85हजार घर बनाकर दिए गए तो वहीं साढे पांच लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया। पीएम मोदी ने कहा की
पांच लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्जवला गैस मुक्त कनेक्शन दिया गया, 3 लाख लोगों को स्वामित्व योजना के तहत उनकी प्रॉपर्टी के कार्ड दिए।

इस दौरान पीएम मोदी यह भी कहते हुए सुनाई दिए कि इतने सारे काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है। इसलिए मैं कहता हूं नियत सही तो नतीजे भी।

वहीं अब पीएम मोदी जाते-जाते ये भी कह गए कि अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है। आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ शुरू की है।

वहीं उन्होनें इस बात पर जोर दिया कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है,लोगों की कमाई बढ़ेगी।नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी। पीएम मोदी ने कहा कि इसका बड़ा फायदा उत्तराखंड को भी होगा।

इस दौरान पीएम मोदी ने सभी से अपने देवी देवताओं के वहां मत्था टेकने और उनके लिए आशीर्वाद मांगने की बात भी कही और जाते जाते प्रधानमंत्री मोदी लोगों से मतदान करने की अपील की भी कर गए।

पीएम मोदी की उत्तराखंड में ये पहली चुनावी रैली थी जिसे सुनने के लिए अच्छी खासी भीड़ भी थी ऐसे में अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि ये रैली और पीएम मोदी का भाषण जनता के दिलों में कितना उतर पाता है क्या नैनीताल और अल्मोड़ा सीट पर कमल का फूल खिलता है और क्या दोनों सीटें बीजेपी के झोली में जाती है इसका नतीजा तो 4 जून को ही सभी के सामने होगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,नैनीताल प्रत्याशी अजय भट्ट,अल्मोड़ा प्रत्याशी अजय टम्टा, तथा  अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *