सतीश लखेड़ा बने प्रदेश प्रवक्ता लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने दी अहम जिम्मेदारी

Dehradun। सतीश लखेड़ा चमोली जिले से हैं। वही  सतीश लखेड़ा को उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में एक अच्छा अनुभव है। सतीश लखेड़ा 2009 यानी 15 वर्ष पूर्व भी उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके हैं। उससे पूर्व पार्टी के सह मीडिया प्रभारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

सतीश लखेड़ा गत 8 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग में राष्ट्रीय विज्ञापन पूर्व राज्यसभा सांसद  अनिल बलूनी की टीम में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं।

लखेड़ा भारतीय जनता पार्टी के दैनिक मीडिया रिपोर्ट्स, रिसर्च, मीडिया प्रशिक्षण और चुनावी मीडिया प्रबंधन के अनुभवी कार्यकर्ता हैं।
2017 से अनेक चुनावी राज्यों गुजरात, राजस्थान, दिल्ली , मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मीडिया प्रभारी के तौर पर कुशल प्रबंधन कर चुके हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की बनारस लोकसभा सीट पर मीडिया प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

वह टीवी चैनल पर राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर प्रमुखता से पार्टी का पक्ष रखते हैं।

पूर्व में पत्रकार रहे सतीश लखेड़ा निरंतर पत्र पत्रिकाओं में लेख लिखते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *