Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

अर्द्ध जला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

 

रूडकी के मंगलौर में मंडावली गांव के पास गंग नहर के किनारे अर्द्ध जला शव मिला।

एसपी देहात स्वपन किशोर मौके पर पहुंचे मौके पर।

Dehradun ।रूडकी के मंगलौर में मंडावली गांव के पास गंग नहर के किनारे अर्द्ध जला शव मिला है, जिसकी सूचना पाकर तत्काल मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे , साथ ही फोरेंसिक टीम के द्वारा भी बारीकी से जांच की गई। हालांकि अभी तक अर्द्ध जले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं अर्द्ध जला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है । इस मौके पर एसपी देहात स्वपन किशोर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल के साथ साथ अर्द्धजले शव का बारीकी से निरीक्षण किया । एसपी देहात स्वपन किशोर ने बताया कि पुलिस को अर्द्ध जला शव की सूचना मिली थी, जिसकी हर पहलुओं से जांच कर साक्ष्य जुटाने की कार्यवाही की जा रही है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *