सुविधा सुपर मार्किट के 14वां स्टोर का आज हुआ शुभारंभ

सुपरमार्केट आम जनता की सहूलियत के लिए उपलब्ध।

सुविधा स्टोर्स का देहरादून में 14वां स्टोर।

Dehradun।देहरादून के सबसे बड़े और पॉपुलर सुविधा सुपर मार्किट की मोकमपुर पर स्थित माल ऑफ देहरादून में नई ब्रांच का उद्घाटन आज हुआ।

सुविधा स्टोर्स का देहरादून में 14वां स्टोर है, वही आज हुए दून माल में नई ब्रांच का उद्घाटन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत भरत गिरी महाराज ने किया।वही स्टोर मालिक का कहना है की देहरादून शहर के कई क्षेत्रों में सुविधा सुपरमार्केट आम जनता की सहूलियत के लिए उपलब्ध है राजधानी देहरादून में यह 11वां सुविधा सुपरमार्केट का शुभारंभ किया गया है। बेहतर क्वालिटी और कम दाम में आम जनता को रोजमर्रा का सामान उपलब्ध हो यह कोशिश उनके द्वारा की गई है।साथ ही महंत भरत गिरी ने कहा की यह स्टोर उत्तराखंड का सबसे बड़ा स्टोर है। 

वही जब हमने ग्राहकों से उनके अनुभव के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि एक ही के नीचे सभी प्रकार की की घरेलू वस्तुएं उपलब्ध है और सभी वस्तुओं का मूल्य भी बाजार से कम है और यहां का स्टाफ भी काफी मददगार है। ग्राहकों ने बताया कि रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए इधर-उधर भड़काने की जरूरत नहीं है। सुविधा स्टोर आमजन के लिए काफी मददगार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *