रिटायर्ड अधिकारी के बेटे अंकित का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर, परिजनों ने जताया पुलिस का आभार

देहरादून में बीती रात हुई लूट और मुठभेड़ की वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा रोड पर हुई इस घटना में जहां एक ओर ठेकेदार को गोली मारकर लाखों की लूट को अंजाम दिया गया, वहीं पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत हो गई। खास बात यह है कि मारा गया बदमाश पहले से ही संगीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

घायल ठेकेदार देवराज ने पुलिस कप्तान और पुलिस प्रशासन का बहुत-बहुत आभार जताया।

बता दें 29-30 अप्रैल की रात अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल ठेकेदार देवराज ने बताया कि काले रंग की कार में सवार बदमाशों ने उसकी स्कूटी रोककर उसे गोली मारी और बैग लूट लिया, जिसमें करीब 2 लाख, मोबाइल, लेन-देन की डायरी और जरूरी कागजात थे। वहीं घायल ठेकेदार देवराज ने पुलिस कप्तान और पुलिस प्रशासन का बहुत-बहुत आभार जताया।

एक बदमाश मुठभेड़ में ढेर

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जंगल की ओर भागती कार दिखाई दी। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर भी गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए।

मुठभेड़ के बाद मौके से लूटा गया पूरा सामान, एक देशी पिस्टल और एक तमंचा बरामद हुआ। घायल बदमाश, इंस्पेक्टर और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बदमाश की मौत हो गई। जांच में मृत बदमाश की पहचान अकरम पुत्र मासूम अली निवासी शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

अंकित के माता-पिता ने पुलिस का जताया आभार

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि अकरम का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2014 में बालावाला क्षेत्र में डकैती और हत्या जैसी सनसनीखेज वारदात में वह शामिल था, जिसमें एक युवक अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वह करीब तीन साल तक फरार रहा और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। वही अकरम के मारे जाने पर  मृतक अंकित के माता-पिता ने एसएसपी तथा पुलिस प्रशासन का आभार जताया अंकित के माता-पिता ने कहा कि अकरम ने जैसा दुष्कर्म किया था भगवान ने उसे ऐसी ही सजा दी,अकरम वर्ष 2024 और 2025 में देहरादून के पटेलनगर और क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्रों में चोरी के मामलों में जेल जा चुका था

शामली पुलिस ने भी उस पर लूट के मामले में इनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कि वह कोर्ट में पेशी के लिए देहरादून आया था और उसी दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *