Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

मिशन 2027 के लिए जुट जाए कार्यकर्ता, माहौल अनुकूल और भाजपा ही जीत की हकदार: संतोष

 

उत्तराखंड सार्वजनिक संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने मे अग्रणी राज्य:  बी एल संतोष

सीएम ने दी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई, मिशन 2027 के लिए जुटने का आह्वान

पार्टी मे दायित्व मिले या नहीं लेकिन सबकी भूमिका सुनिश्चित होगी

देहरादून । मिशन 27 और 29 विजय लक्ष्य पूर्ति संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला सम्पन्न हुई है। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने धामी सरकार को सार्वजनिक संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने वाला अग्रणी राज्य बताया। वहीं दावा किया कि हमें 27 का विधानसभा चुनाव जीतना है, क्योंकि हम जीतने लायक हैं और प्रदेश में अनुकूल माहौल है ।

प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 सत्रों में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में सांगठनिक एवं राजनीति कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से आगामी राजनैतिक चुनौतियों, संगठन के प्रभावी विस्तार के साथ सेवा पखवाड़ा, जीएसटी रिफॉर्म, स्वदेशी अभियानों कार्यक्रमों और मीडिया, सोशल मीडिया की चुनौतियां, राजनैतिक सामाजिक विमर्श, निर्माण आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के मातृ संगठन आरएसएस की शताब्दी यात्रा को लेकर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मे संघ के प्रांत कार्यवाहक दिनेश सेमवाल द्वारा पंच परिवर्तन शताब्दी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

इस दौरान अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए, 27 के विधानसभा ही नहीं, बल्कि 29 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने का आह्वाहन किया। क्योंकि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के मूल मंत्र पर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय चेतना का आधार सनातन को बनाते हुए देश पुनः विश्व गुरु बनने की मार्ग पर अग्रसर है। चाहे अयोध्या की राम जन्मभूमि मंदिर हो, चाहे बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर पुनर्निर्माण, चाहे विश्वनाथ धाम उज्जैन एवं अन्य धार्मिक धरोहरों को संवार जाना। केंद्र की योजनाओं ने अंत्योदय पर बैठे व्यक्ति को देश की विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। अब जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कमी कर उन्होंने व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। आज दुनिया भारत की परिचित हो रही है लेकिन एक दौर वह भी था जब कोई शहर हमारा सुरक्षित नहीं था। अब दुश्मन की ऐसी आतंकवादी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

प्रधानमंत्री की ऐसी अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। राज्य, सतत विकास सूची में देश प्रथम स्थान पर पहुंचा है, इज ऑफ डूइंग में लीडरशिप की श्रेणी में आया है, बेरोजगारी, राष्ट्रीय औसत से भी अधिक कमी 4.4 फीसदी लाने में हम सफल हुए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि डेमोग्राफी परिवर्तन की सभी कोशिशें को सख्त धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून से रोक लगाने में सफल हुए हैं। 9 हजार एकड़ जमीन अवैध धार्मिक कब्जों से मुक्त कराई, 250 अवैध मदरसे बंद किए, 500 अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किया। नीली, पीली,हरी किसी भी तरह की चादर डालकर किसी को जमीन हड़पने नहीं दिया जाएगा। इसी तरह समान नागरिक क्षमता को लागू करना,नकल माफियाओं पर कठोर नकल निरोधक कानून से नकल कसना, 25000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और 100 से अधिक नकल माफिया को गिरफ्तार किया गया। हमारी यह कोशिश है कुछ विघ्नसंतोषी लोगों को हजम नहीं हो रही है। यही वजह है कि वह लगातार इन कानून पर अफवाह फैलाकर प्रदेश की छवि खराब करने की कोशिश में लगे हैं। वही आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष आपदा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं हमारी सरकार ने प्रत्येक पीड़ित को राहत पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन  बीएल संतोष ने स्पष्ट किया कि पार्टी में सबको दायित्व मिले या नहीं लेकिन सबकी भूमिका सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए, संगठन के आगामी कार्यक्रमों की गति दोगुनी करने का आग्रह किया। वहीं कहां की चुनाव की दृष्टि से पदाधिकारियों को पर्याप्त समय मिलना चाहिए, इसलिए शीघ्र पूरी तरह संगठन का विस्तार किया जाए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, आप सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी को 2027 के चुनाव में पुनः जीतना है, क्योंकि हम जितने लायक हैं और माहौल भी अनुकूल है । उन्होंने कहा, लंबे समय विपक्ष में रहने के बाद हम आज सत्ता में है इसलिए समाधान लोगों की हमसे अपेक्षा है। हमारी सरकारी लगातार 10 सालों से विभिन्न समस्याओं का समाधान देश को दे रही है, इसलिए जनता ने हमारे लिए समाधान का पैमाना भी बढ़ा दिया है। ठीक इसी तरह हम दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रभावी राजनीतिक संगठन है, लिहाजा हमें भी संगठन के कार्य क्षेत्र और योजनाओं का स्केल यानी पैमाना बढ़ाना है।

इस दौरान उन्होंने केंद्र और कई राज्यों की सफल योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार की सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा के खिलाफ कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा धामी सरकार ने अवैध धार्मिक गतिविधियों के नाम पर अवैध कब्जों से मुक्ति में देश में अग्रणी भूमिका निभाई है।

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति पर चर्चा करते हुए कहा, जिस तरह रोजाना गंगा का जल एक ही स्थान पर रोज बदलता है लेकिन उसका महत्व और प्रकृति नहीं बदलती। ठीक उसी तरह पदाधिकारी का नाम बदला है लेकिन पद का दायित्व और प्रभाव संगठन के अनुरूप ही रहना चाहिए।

वही इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने वर्तमान हालातों की चर्चा करते हुए कहा, जिस तरह का षड्यंत्र, UKSSSC की परीक्षा को बदनाम करने के लिए किया गया, उससे लव और लैंड जिहाद की तर्ज पर नकल जिहाद की बू आती है।

कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी विभिन्न विषयों पर अपना संबोधन किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *